फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 153 कनाल गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
कल्याना व ब्यासपुर में लगी आग।
विज्ञापन
अरनिया। सप्ताह का पहला दिन क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ा ही दुखदायी निकाला है। इस सप्ताह 18 किसानों की 153 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हुई है। आग के तांडव ने किसानों को खून के आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद करीब दो बजे क्षेत्र के पांच गांवों के 18 किसानों की गेहूं फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्र के गांव व्यासपुर, कल्याना व कादिर पुर में लगी आग ने जमकर तांडव मचाया। इससे प्यारा सिंह की 16 कनाल, दलीप सिंह की 16, सूरत सिंह की 6, जगदीश राज की 5, मेला राम की 40, बूटी राम की 8, लखविंदर सिंह की 6 व सुरिंदर सिंह की 6 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी बीच अपने सोनालीका ट्रैक्टर से आग रोकने के प्रयास में लगे लखविंदर सिंह नामक किसान का ट्रैक्टर भी पूरी तरह से जल कर राख हो गया। लखविंदर ने बमुश्किल खुद को आग की लपटों से बाहर निकाला।
खेतों में पड़े गेहूं के 13 ढेरों की करीब सौ कुंतल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। दूसरी ओर गांव कूल व पचेल में भी आग ने खूब तांडव किया। इससे 10 किसानों की 50 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सरपंच सुभाष सैनी के अनुसार आग लगने से प्रभावित 10 किसानों का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब सौ कनाल नाड़का भी जलकर राख हो गया, जिससे पशु चारे पर भी असर पड़ेगा। विदित हो कि दो दिन पूर्व गांव कूल कलां में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई की जा रही थी। इस दौरान मशीन एलटी लाइन से टकरा गई और उससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस आग में पांच किसानों की 40 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें