फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के वाद वजार खुलने पर खरीदादरी करने पहुचे लोग

विज्ञापन
कस्वे का वजार खुलने पर खरीददारी करने पहुचे लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा / मीरां साहिब। कोरोना कर्फ्यू के बाद बाजार में सोमवार को 50 प्रतिशत दुकानें खुलने पर लोग घरों से बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। प्रशासन की ओर से तय किए रोटेशन में जरूर कुछ बदलाव किए। इसके बावजूद किराना सहित अन्य जरूरत का समान खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

वैवाहिक सीजन में ब्यूटी पार्लर सोमवार से शनिवार तक खुले रहने का निर्देश जारी किया गया। आरएस पुरा नगर पालिका के अधीन होने पर सुबह से ही शराब की दुकानें बंद रहीं। मीरां साहिब क्षेत्र में दोपहर तक शराब की दुकानें खुली रहीं। दोपहर बाद प्रशासन की ओर खुली दुकानों को बंद कराया गया। दूसरी ओर कई लोगों द्वारा मनमानी कर दुकानें खोलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया। बाजार में बिना मास्क के दिखे लोगों का जुर्माना करने के साथ एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया। संवाद
कोविड-19 का पालन नहीं करने पर दुकानदारों को दी चेतावनी
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसी संदर्भ में सोमवार को एडीसी सूरम चंद शर्मा ने कस्बे के बाजारों का दौरा कर दुकानदारों को कोविड-19 के नियमों के पालन करने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि दुकानदार दुकानों के सामने दो गज की दूरी पर मार्क लगाएं, जहां ग्राहक खडे़ हो, मास्क के बिना दुकान में आने की मनाही करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोविड-19 एसओपी की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

रेपिड एंटीजन टेस्ट में 36 में से 4 पॉजिटिव
संक्रिमतों की संख्या 11 पहुंची
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 36 लोगों के सैंपल लिए। इनमें चार पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक पुरुष सहित दो महिलाएं व एक नौ साल की बच्ची शामिल है। जिन्हें कोविड-19 की हिदायतें देकर होम क्वारंटीन कर दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर में अरनिया में संक्रिमतों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। डॉक्टर रोहित के अनुसार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सख्त रुख अपनाने के बाद भी लोग एसओपी का पालन नहीं कर रहे। कृपया कोविड-19 के निर्देशों का पालन करें, ताकि आप के साथ-साथ बाकी लोग भी सुरक्षित रहें। संवाद
आरएस पुरा में 113 टेस्ट में 14 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को कुल 1018 लोगों को कोविड शील्ड की पहली डोज का इंजेक्शन लगाया गया। लगभग हर रोज एक हजार के करीब लोग उपजिला के स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। आरएस पुरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। कोरोना महमारी में हो रही बढ़ोतरी को लेकर लोगों को चाहिए कि वह वैक्सीन लगवाएं। दूसरी ओर उपजिला अस्पताल में सोमवार को 113 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें 14 पॉजिटिव आए। इन को होम आइसोलेशन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें