फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गांव जलास में शनिवार देर रात दो बजकर 50 मिनट पर शहीद नरेश कुमार के भाइयों प्रवीण कुमार और राजकुमार पुत्र कुंदन लाल के मकान में अचानक आग लग गई। इससे मकान के दो कमरे पूरी तरह राख हो गए।
विज्ञापन

आस पास के ग्रामीण, पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस दल और पुंछ नगर से फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और कड़े प्रयासों से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि 12 दिन पहले उनकी माता का निधन हो गया था। आज उनकी तेरहवीं थी। परिवार में सभी लोग आए हुए थे। ढाई बजे से जब उनकी छोटी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा आग लगी है। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद हमने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में फायर ब्रिगेड ने प्रयासों से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें