सुंदरबनी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इसमें विधायक श्यामलाल शर्मा एवं डीडीसी अध्यक्ष विशेष रूप से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विधायक ठाकुर रणधीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ जिला प्रधान प्रीतम शर्मा, भूतपूर्व सरपंच पहलवान यशपाल शर्मा, मंडल प्रधान सुखदेव सिंह व सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश लाल वर्मा आदि ने भाग लिया। विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत के संविधान का शिल्पी बताया। पूर्व सरपंच यशपाल शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के कारण आज भारत देश में समानता का भाव उत्पन्न हुआ और छुआछूत की समाप्ति हुई। विधायक श्यामलाल शर्मा ने भी डॉ आंबेडकर को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
फोटो 01 सुंदरबनी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित सम्मान समारोह सभा का दृश्य