रामबन। गूल तहसील के गांव सोरीपुरा में बुधवार सुबह एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे सोसीपुरा में गुलाम नबी के तीन मंजिला मकान की छत में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा मकान जल कर राख हो गया। हालांकि गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस का कहना है कि गुलाम नबी आंखों से दिव्यांग है और दो सप्ताह बाद उसके बेटे की शादी थी। मकान पहाड़ी पर होने के कारण दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार की मदद की जाए। आग किन परिस्थितियों में लगी उसकी जांच के लिए पुलिस का एक दल सेरीपुरा पहुंच गया है। संवाद