बिश्नाह। मुख्य बस स्टैंड पर मंगलवार की रात को सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियो में आग लग गई। आग में दस रेहड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना का सबसे पहले पता पुलिस की गश्त कर रही टीम को लगा। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तक रेहड़ियो जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। आग से सब समान जल गया।
बुधवार सुबह पूर्व विधायक डॉ. कमल अरोड़ा, तहसीलदार रमन चलोत्रा ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया व इन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। वहीं आग का कारण शॉर्ट सर्किट का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
रेहड़ी संचालकों को दी आर्थिक सहायता
बिश्नाह। बिश्नाह विकास मंच की तरफ से हर जली सब्जी रेहड़ी संचालक को 2000 की राशि सहायता के तौर मंच के प्रधान ने दी है। मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर मौके का जायजा लिया। उसके बाद हर सब्जी विक्रेता को मंच की तरफ से नगद राशि प्रदान की और कहा कि यह राशि ज्यादा तो नहीं हैं लेकिन मंच की तरफ से आप को दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि यह सब्जी विक्रेता दुकानें जलने से सड़क पर आ गए हैं, लिहाजा प्रशासन इनकी मदद करे।