फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में कानून विभाग के कार्यालय में लगी आग, फाइलें व सीलिंग जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सचिवालय के कानून विभाग के कार्यालय में रविवार को अचानक आग लग गई। इससे वहां मौजूद कर्मियों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि आग हॉल लगी थी, यहां पर दस्तावेज रखे गए हैं। आग से कई दस्तावेजों के साथ सीलिंग जल गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रविवार शाम करीब चार बजे यह घटना हुई, जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने आग की लपटें उठती देखीं तो अधिकारियों को अवगत करवाया गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पहले सचिवालय में खड़े किए गए दमकल वाहनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग अधिक फैलने के बाद तीन और वाहन मंगवाने पड़े। छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हॉल की सीलिंग भी जल गई। छुट्टी होने के कारण यहां पर ज्यादा लोग भी नहीं थे। पक्का डंगा पुलिस के अनुसार आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को सूूचित किया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अब किस विभाग का रिकॉर्ड जला है। इस बारे में सुबह कर्मचारियों के आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इससे पहले भी अग्निकांड से रिकॉर्ड जल चुका है।
-------
सचिवालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग की लपटों से कुछ फाइलों समेत अन्य सामान जला है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट रहा है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोवर्धन सिंह, डीएफओ, फायर बिग्रेड, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें