जम्मू। विवेकानंद चौक में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से अंदर रखा सामान जल गया। इमारत में रखी लकड़ी से आग ज्यादा भड़क गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर बुझाया।
बताया जा रहा है कि जिस जगह इमारत है उसकी जमीन का विवाद भी चल रहा है। तीन मालिकों ने जमीन पर दावा किया है। कोर्ट में मामला चल रहा है। अग्निकांड की घटना शनिवार सुबह 11 बजे के करीब लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया। पहले लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को बुझाने के लिए प्रयास किया, लेकिन आग काफी फैल गई। समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता तो काफी नुकसान हो सकता था।