रियासी।गर्मी का मौसम के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गयी है शनिवार को जिला अंर्तगत पड़ने वाली तहसील भमाग के सरोटकोट के जंगलों में आग लगने से काफी सारी वन संपदा को नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि जंगल में एक स्थान पर शनिवार सुबह किसी तरह से आग लग गयी थोड़ी ही देर में लगी हुई आग भड़क उठी इस दौरान वहां पर से धुंए की बड़ी बड़ी लपटे निकलना शुरू हो गयी। थोड़ी ही देर में आग ने जंगल का काफी सारा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। बाद में आग लगने के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया। मौके पर विभाग की एक टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस से पहले आग ने काफी सारी वन संपदा को नुकसान पहुंचाया था। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में जिला के कई जंगल आग की चपेट में आ कर खत्म हो जाते है।
आग बुझाने का काम करते कर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
आग बुझाने का काम करते कर्मी।