फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग

Thu, 09 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
धधक रहे नौशेरा, रियासी और मंथल के जंगल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजोरी जिले के नौशेरा और रियासी जिले के संगलयोट जंगल में भीषण आग लगी हुई है। उधमपुर जिले के मंथल की पहाड़ियों में वीरवार देर रात आग लग गई।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग इतनी भीषण है कि सुबह तक ही उस पर काबू पाया जा सकता है। उधर, रियासी के अंजी के साथ ही सियाड बाबा की पहाड़ियों पर लगी आग बुधवार की शाम को हुई हल्की बारिश के बाद नियंत्रित हो गई है।  

नौशेरा तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले जंगलों में वीरवार को फिर से भीषण आग लग गई। काफी बड़े इलाके में फैली आग पर काबू पाने में वन विभाग की ओर से तत्परता नहीं दिखाई गई। विभाग की ओर से सुबह 10 बजे के करीब लगी आग पर काबू पाने के प्रयास दोपहर तीन बजे के बाद शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशेरा सब डिवीजन के सीमावर्ती गांव बगला, नडयाला, रछवा, पाड़ा, पीर बडवेश्वर आदि इलाकों के जंगलों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। नौशेरा सब डिवीजन के डीएफओ अर्शदीप सिंह  का कहना है कि आग राजोरी वाले जंगली इलाकों से फैल कर नौशेरा के इलाके में पहुंची है। विभागीय टीम को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें