फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजोरी के जंगलों में लगी भीषण आग

Sat, 21 May 2016 11:01 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-राजोरी नेशनल हाईवे से सटे शहर के दलोगड़ा क्षेत्र के जंगल में शनिवार की सुबह आग लग गई। देर शाम तक आग हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में बने वन विभाग के क्वार्टरों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर तीन गाड़ियों में पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को क्वार्टरों की तरफ बढ़ने से रोका। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे दलोगड़ा क्षेत्र के जंगल में बने वन विभाग के क्वार्टरों से करीब 500 मीटर दूर आग लगी। वन विभाग की तरफ से दिनभर आग बुझाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे देर शाम तक आग ने भीषण रूप ले लिया। जब आग वन संरक्षण बल के क्वार्टरों की तरफ बढ़ने लगी, तब विभाग ने आग बुझाने का काम शुरू हुआ।

वन विभाग के पास स्टाफ की कमी के चलते महज 10-15 मुलाजिम ही इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए लगाए गए थे। स्थानीय ग्रामीण भी उनकी मदद करने के लिए आगे आए, लेकिन चूंकि दरहाल के जंगल में चीड़ के पेड़ ज्यादा हैं, इसलिए आग को बुझाना आसान नहीं था। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने की कोश‌िश जारी - फोटो : Amar Ujala
फायर ब्रिगेड राजोरी-पुंछ के असिस्टेंट डायरेक्टर आर सी रैणा ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली राजोरी से 18 किलोमीटर दूर स्थित दरहाल के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को तुरंत रवाना कर दिया गया था। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक आग वन विभाग के क्वार्टरों के काफी करीब पहुंच गई थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के क्वार्टरों के आसपास आग को बुझा दिया, हालांकि देर शाम तक यहां से करीब 700-800 मीटर दूर जंगल में आग को काबू नहीं पाया जा सका था।

वन संरक्षण बल के इंसपेक्टर जमील अहमद व वन विभाग के फॉरेस्टर रशीद चौधरी ने बताया कि वन विभाग के क्वार्टरों के पास आग को पूरी तरह काबू कर लिया गया है। जंगल में अभी भी जहां आग लगी है, वहां गहरी खाई में है, इसलिए वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा सकती थी। जल्द ही उस पर भी नियंत्रण पा लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल में आग से न सिर्फ बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जल गए हैं, वरन बड़ी संख्या में जीव-जंतु भी मारे गए हैं। यदि वन विभाग के अधिकारी समय पर चेत जाते तो इस नुकसान को रोका जा सकता था। वहीं, विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ शरारती तत्व जंगल में आग लगा देते हैं। इस समय चूंकि भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में आग बहुत तेजी से फैलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें