फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोरेंस अस्पताल की कैंटीन में आग

Thu, 26 Mar 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के छानपुरा इलाके में स्थित लोरेंस अस्पताल की कैंटीन में गुरुवार शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कैंटीन आग की लपटों में घिर गई। अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग से करीब 50 फीट की दूरी पर लगी इस भीषण आग को देख अस्पताल प्रबंधन समेत वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सभी को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया गया। सूचना पर पुलिस के साथ-साथ दमकलकर्मी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग को काबू में किया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस आग से अस्पताल की कैंटीन पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जिससे लाखों का माली नुकसान हुआ है। छानपुरा पुलिस चौकी के थाना प्रभारी मुदस्सिर अहमद के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण कैंटीन में आग लगी, जिसकी चपेट में आने के बाद एक गैस सिलेंडर भी फटा। उन्होंने बताया कि इस घटना में कैंटीन का एक कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें