फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांजली के जंगल में आग, वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
रियासी रेलवे स्टेशन के पीछे पहाड़ी पर रविवार शाम को जंगल में आग लगने की घटना हुई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पारा चढ़ने से मैदानों इलाकों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। बढ़ रही गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला रियासी के कांजली के जंगल में शनिवार देर शाम आग लग गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार अंधेरा होते ही जंगल से आग की लपटें दिखना शुरू हुईं। थोड़े से समय में आग ने काफी सारी वन संपदा को अपनी चपेट में ले लिया। काफी समय तक आग भड़की रही। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। बताया जाता है कि जिस स्थान पर आग लगी, वह जंगल के बीचोबीच मौजूद था। इस वजह से विभाग के कर्मचारियों को वहां पहुंचने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सलाल के जंगल में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें