फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: व्यापार मंडल के गठन के लिए तहसीलदार से मिलेंगे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापार मंडल का गठन न होने से दुकानदारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अब दुकानदारों ने तहसीलदार से जल्द मिलकर व्यापार मंडल गठित करने की गुहार लगाने का फैसला किया है।
दुकानदार संजय शर्मा ने बताया कि इससे पहले पूर्व सरपंच अजीत राम शर्मा के कार्यकाल में महीने के अंतिम रविवार को सभी दुकानें बंद रहती थीं। वह एक दुकानदार भी थे, लेकिन जब से उनका निधन हुआ है, दुकानदारों को कभी भी एक साथ छुट्टी बिताने का मौका नहीं मिला। दीदार सिंह का कहना है कि बहुत बार दुकानदारों की आपस में बैठक भी हुई है लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल न होने के कारण बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है। दुकानदारों के मुद्दे शासन तक पहुंचने से रह जाते हैं। कस्बे में दोनों तरफ बनीं पीडब्ल्यूडी की नालियां कभी साफ नहीं की गईं। अगर किसी बात को लेकर कभी बाजार बंद रखना पड़ जाए तो आम सहमति नहीं बन पाती। जल्द ही तहसीलदार साहिल रंधावा से मिलकर उनसे व्यापार मंडल का गठन करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें