फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रकोट में जेपी कंपनी स्टोर में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन के चंद्रकोट में दोपहर बाद जेपी कंपनी के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और क्यूआरटी के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारी मोहम्मद अमीन ने बताया कि स्थानीय सरपंच की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों, सेना, पुलिस, क्यूआरटी और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया है। यह स्टोर ठेकेदार रिजवान अली का है, जिसमें मजदूर भी रहते हैं। लेकिन घटना के समय कोई नहीं था, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। टीम हम दर्द क्यूआरटी ने भी आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए सेना का आभार जताया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें