फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राज्यपाल के प्रधान सचिव कार्यालय में लगी आग, कई जरूरी समान जले

Mon, 19 Dec 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
राजभवन में रविवार सुबह तड़के लगी आग से दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग राज्यपाल के प्रधान सचिव कार्यालय में लगी थी। इसमें कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी सामान जल गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:45 बजे विभाग को आग के बारे सूचित किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। राजभवन में काम करने वाले कुछ लोगों ने प्रधान सचिव के कार्यालय से धुआं उठते देखा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।

साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। जब तक दमकल वाहन पहुंचते, उसके पहले अपने स्तर पर पानी फेंक कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। कंप्यूटर, यूपीएस, फर्नीचर सहित कुछ दस्तावेज और जरूरी सामान जल गया। हालांकि , आग को अन्य जगहों पर फैलने से रोक लिया गया। आग अन्य कमरों तक पहुंचती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


पंजतीर्थी पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिस को राजभवन के बाहर ही रोक लिया गया। शहर के जुलाका मोहल्ला और रूप नगर इलाके में भी आग लगने की घटनाएं हुई। पर कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें