श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप में आग लगने से आयुध भंडार तबाह होने से बच गया। आग से दो जवान झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बैरक को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। तत्काल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि कैंप की दो इमारतों में वीरवार को आग लग गई। एक इमारत में हथियार और गोला बारूद रखे हुए थे। दूसरी में डीआईजी का दफ्तर भी है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर नौ गाड़ियों को तत्काल भेजा गया।