फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में CRPF कैंप में लगी आग, जवानों की बहादूरी से आयुध भंडार तबाह होने से बचा

Fri, 06 Jan 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप में आग लगने से आयुध भंडार तबाह होने से बच गया। आग से दो जवान झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बैरक को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। तत्काल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि कैंप की दो इमारतों में वीरवार को आग लग गई। एक इमारत में हथियार और गोला बारूद रखे हुए थे। दूसरी में डीआईजी का दफ्तर भी है।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर नौ गाड़ियों को तत्काल भेजा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

सभी हथियार और गोला बारूद को निकाला गया सुरक्षित

आग - फोटो : Demo Pic.
इसके साथ ही चार पोर्टेबल पंप भी भेजे गए ताकि आग पर काबू पाया जा सके। बताया कि अथक प्रयास के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

सभी हथियार, गोला बारूद सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इन्हें दूसरी जगह रखा गया है। दो इमारतों को हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें