फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह के मथोला में शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/भद्रवाह। डोडा जिले के भद्रवाह में शार्ट सर्किट से आग लगने तीन मंजिला मकान, कई दुकानें और कार भी राख हो गई है। यह आग वीरवार अलसुबह लगी है। यह घटना मथोला गांव की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मथोला निवासी असम राइफल्स के सिपाही मुकेश कुमार जो मणिपुर में तैनात हैं के तीन मंजिला मकान में वीरवार अलसुबह शॉर्ट सक्रिट से भयंकर आग लग गई। इसमें लकड़ी का इस्तेमाल ज्यादा होने के कारण पूरा मकान और कई दुकानें भी राख हो गईं। वहीं, एक कार भी चपेट में आई है। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत अभियान चुलाया और प्रशासन को भी सूचित किया। मगर मकान को बचाया नहीं जा सका। डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ओंकार सिंह ने बताया हाल ही में 20 लाख रुपये का सामान खरीदने के लिए कर्ज लिया था। सर्दियों में जो भी स्टॉक जमा हुआ था, वह राख में बदल गया है। मुकेश कुमार की पत्नी दर्शना देवी ने बताया कि वह केवल अपने दो बच्चों को बचाने में कामयाब रहीं और सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के संकेत मिले हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम तैनात की गई है। एसडीआरएफ योजना के तहत परिवार को जल्द मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, एडीसी, भद्रवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें