फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Fire: नियंत्रण रेखा के पास मेंढर के जंगलों में लगी आग, देर रात तक नहीं पाया जा सका काबू

Mon, 16 Dec 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

जिला वन अधिकारी नवीद इकबाल ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र में बारिश न होने से हर तरफ सूखे की स्थिति है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से आग लग जाती है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंढर की मनकोट तहसील में सोमवार देर शाम को नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्र उछाद के जंगलों में भयंकर आग लग गई। इसने करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। वन संपदा और वन्य प्राणियों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


आग का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, वन विभाग के कर्मचारी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग के कर्मचारी नियंत्रण पाने के प्रयास में जुट गए। बड़े क्षेत्र में आग के फैलने से देर रात तक काबू नहीं पाया जा सका। उधर, जिला वन अधिकारी नवीद इकबाल ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र में बारिश न होने से हर तरफ सूखे की स्थिति है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से आग लग जाती है। हमारे कर्मचारी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें