फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: LOC के पास नशे की तस्करी नाकाम, 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Dec 2024 05:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी में सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया और बड़ी तस्करी को नाकाम किया।

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एलओसी के पास 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत की है। नौशेरा सेक्टर से इस भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए, सेना और पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई रविवार देर रात शेर और कनेटी गांवों में की गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साजन कुमार (25 वर्ष) और सुबाश चंदर (36 वर्ष) शामिल हैं। इस गिरफ्तारी से सीमा पार से नशीली पदार्थो की तस्करी की योजना विफल हो गई। इसके अलावा, सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन और आधे किलो से अधिक नशीली दवाइयां बरामद की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें