फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बारामुला में आग से सेना के संचार केंद्र तबाह

Thu, 20 Apr 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
आर्मी कैंप में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
घाटी के बारामुला में सेना का संचार केंद्र आग लगने से तबाह हो गया। यह 19 इंफेंट्री डिवीजन का संचार केंद्र था। दमकल की सात गाड़ियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही डोडा जिले के गंदोह तहसील के भलेसा में बुधवार को देर रात लगी भीषण आग में 16 रिहायशी मकान और 36 दुकानें जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेना के संचार केंद्र में सुबह आग लगी। आग की सूचना मिलते ही सेना की तीन दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। बाद में पुलिस की चार गाड़ियां भी बुलाई गईं। सूत्रों का कहना है कि आग के चलते संचार केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
डोडा के भलेसा में बुधवार रात करीब 12.30 बजे एक दुकान में लगी। जब तक उसे काबू किया जाता, तब तक आग की लपटें एक रिहायशी मकान तक पहुंच गईं। फिर देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और एक के बाद एक कई दुकानें और रिहायशी मकान लपटों की चपेट में आते चले गए। एसएसबी, सेना और पुलिस के जवानों के आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए। पास में अग्निशमन दस्ता नहीं होने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ।

इससे पहले 14 अप्रैल की रात को गंदोह बस स्टैंड बाजार में इसी तरह भीषण आग लगी थी, जिससे आठ रिहायशी मकान और 26 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। लगातार इस तरह की घटना होने के कारण लोगों का गुस्सा प्रशासन के प्रति भड़कने लगा है। एसएसपी मोहम्मद शबीर खटाना ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। बीस दिन में जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें