फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अप्रैल से फिर श्रीनगर बनेगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, होगा दरबार मूव

Thu, 20 Apr 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दरबार मूव के लिए तैयारियां - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू में सरकार के दरबार (नागरिक सचिवालय और इससे जुड़े विभाग) के कामकाज कुछ दिनों ही यहां होंगे। 21 अप्रैल को दरबार मूव से जुड़े सभी विभागों की एडवांस पार्टियां श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दरबार मूव की प्रक्रिया के तहत जम्मू में दरबार मूव से संबंधित सचिवालय समेत सप्ताह में पांच दिन काम करने वाले सरकारी कार्यालय 28 अप्रैल को बंद हो जाएंगे। जिन कार्यालयों में सप्ताह में छह दिन काम होता है, वह दफ्तर 29 अप्रैल को बंद होंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव के कार्यालय आठ मई को खुलेंगे।

सरकारी आदेशानुसार सभी विभागों से कहा गया है कि वह कामकाज के आखिरी दिन यह सुनिश्चित करें कि रिकार्ड अच्छे तरीके से पैक हों। सभी विभागों से कहा गया है कि वह अपनी एडवांस पार्टियां, जिसमें एक गजटेड अधिकारी और पांच नान गजटेड अधिकारी शामिल होंगे, को श्रीनगर में रिकार्ड प्राप्त करने के लिए  रवाना कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएसआरटीसी को तैयारियां पूरी करने के निर्देश

दरबार मूव के लिए तैयारियां - फोटो : फाइल फोटो
जेकेएसआरटीसी से कहा गया है कि वह 29 और 30 अप्रैल को को कश्मीर आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने का प्रबंध करें और छह और सात मई को जम्मू आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाया जाए। जेकेएसआरटीसी जम्मू से श्रीनगर के लिए रिकार्ड को शिफ्ट करने के लिए ट्रक भी उपलब्ध करवाएगी।

वहीं जम्मू से श्रीनगर दरबार रवानगी होने को है लेकिन बिजली विभाग के इंजीनियरों की पदोन्नति व रनिंग ग्रेड की मांग हो या फिर सभी विभागों के मुलाजिमों व डेलीवेजरों के मसलों की तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं जबकि सरकार की तरफ से समय समय पर मुलाजिमों के प्रतिनिधियों व यूनियनों को आश्वासन दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें