जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा हादसा हुआ है । किश्तवाड़ में आज आग लग जाने से कई घरों को बड़ा नुकसान हुआ है । जानकारी के मुताबिक जम्मू के किश्तवाड़ में आज आग लगने से 80 घर जलकर राख हो गए हैं । आग लगने से घरों के साथ साथ 15 गौशालाओं में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है । आग लग जाने से ये गौशालाएं जलकर राख हो गई हैं ।
Over 80 houses and 15 cow sheds gutted in fire in Sukhnai village of Marwah Tehsil of Kishtwar district (J&K). No casualties reported.
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा किश्तवाड़ के मारवाह तहसील के सुखनाई गांव में हुआ है । हालांकि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है । हादसे के बाद से ग्रामीणों और अग्निशमन के कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई जा रही है । आग किस चीज से लगी इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है ।