कोट भलवाल। जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कोट भलवाल स्थित डंपिंग साइट पर बीते एक हफ्ते से भीषण आग लगी हुई है। आग के कारण कूड़े के ढेर से निकलता जहरीला धुआं कई कई मील दूर तक रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
लोगों का कहना है चाहे गर्मी हो या सर्दी इस कूड़े के ढेर पर हमेशा आग धधकती रहती है। जब इस मामले में जेएमसी के स्वास्थ्य एवं प्रबंधन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अब्दुल सत्तार से बात की गई तो उन्होंने कहा विभाग आग को बुझाने के लिए प्रयास कर रहा है। रोजाना शाम को फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने को पहुंचती हैं लेकिन दिन को कड़ी धूप और गर्मी होने के कारण आग फैलती जा रही है। उन्होंने कहा वे खुद भी प्रतिदिन मामले की निगरानी कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।