फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएमसी की कोट भलवाल डंपिंग साइट पर लगी आग, धुआं बना परेशानी

विज्ञापन
छात्रों को छत पर बैठा कर सरेआम दौड़ रही मिनी बसें, ट्रैफिक नियमों का हो रहा उल्लंघन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोट भलवाल। जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कोट भलवाल स्थित डंपिंग साइट पर बीते एक हफ्ते से भीषण आग लगी हुई है। आग के कारण कूड़े के ढेर से निकलता जहरीला धुआं कई कई मील दूर तक रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है चाहे गर्मी हो या सर्दी इस कूड़े के ढेर पर हमेशा आग धधकती रहती है। जब इस मामले में जेएमसी के स्वास्थ्य एवं प्रबंधन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अब्दुल सत्तार से बात की गई तो उन्होंने कहा विभाग आग को बुझाने के लिए प्रयास कर रहा है। रोजाना शाम को फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने को पहुंचती हैं लेकिन दिन को कड़ी धूप और गर्मी होने के कारण आग फैलती जा रही है। उन्होंने कहा वे खुद भी प्रतिदिन मामले की निगरानी कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें