फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री सीतारमण का कश्मीर दौरा: श्रीनगर में नए आयकर भवन और आवासीय परिसर का किया उद्घाटन

Mon, 22 Nov 2021 09:33 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंची। इसके बाद उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। 
विज्ञापन
श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण स्थानीय उत्पादों को देखते हुई। उनके साथ उपराज्यपाल भी मौजूद रहे। - फोटो : NSitharamanOffice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंची।  उन्होंने उपराज्यपाल की मौजूदगी में राजबाग स्थित नए आयकर भवन और आवासीय परिसर "द चिनार" का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

श्रीनगर में कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के लिए 28,400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना शुरू की है। उद्योग विभाग को 9 महीने में 29,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है, जिसमें से 1400 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसे दिसंबर तक 35,000 करोड़ रुपये तक ले जाएंगे। एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री अनुच्छेद 370 की समाप्ति और कोरोना काल में उच्च स्तरीय बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी। जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वह कई योजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करेंगी। इसमें पर्यटन क्लस्टर की घोषणा शामिल है जिसमें 2000 से अधिक प्रतिष्ठानों को लाभ पहुंचेगा। जम्मू, अनंतनाग व बारामुला के तीन जिला सहकारी बैंकों के लिए 278 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा भी करेंगी।
विज्ञापन


मिशन यूथ, तेजस्विनी, एक जिला एक उत्पाद समेत कई योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र भी सौंपेंगी।  में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही 23 नवंबर को जम्मू आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें