फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिंधु घाट पहुंचीं वित्त मंत्री, पूजन-दर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड की ओर से लगाए गए हथकरघा के 15 स्टॉलों का किया अवलोकन
विज्ञापन

थिकसे गोंपा के हेड से मिलीं, द्रुकपा बौद्ध स्तूप के भी किए दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सिंधु घाट पहुंचकर पूजन-दर्शन किया। यहां उन्होंने पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इससे पहले वह पूर्व सांसद थिकसे खेन्पो रिन्पोछे से मिलने पहुंचीं, जो थिकसे गोंपा के हेड के साथ ही पद्मश्री विजेता भी हैं। इससे पहले उन्होंने द्रुकपा स्थित बौद्ध स्तूप के भी दर्शन किए। इसे 1620 में बुद्ध धर्म के प्रचारक राजा सिंगे नामग्याल ने बनवाया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व वित्त मंत्री ने नाबार्ड व अन्य बैंकों के सहयोग से लगाए गए हथकरघा के 15 स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित किए गए उत्पादों में खासी रुचि दिखाई और कलाकारों से उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय समावेशन में जन-धन, आधार और मोबाइल को तरक्की का त्रि-सूत्र करार दिया। कहा कि देश भर में दो लाख करोड़ से भी अधिक राशि इन खातों में है। 539 टच पॉइंट्स का जिक्र करते हुए सीतारमण ने लद्दाख में बैंकों की मजबूत उपस्थिति को सराहा। कहा कि समावेशी विकास को लद्दाख के ऊंचाई और दूर-दराज के क्षेत्र तक भी बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने पीएम मुद्रा स्कीम की लाभार्थी रिंचेन डोलमा से भी बातचीत की। उनसे हथकरघा के काम को और बढ़ाने का आग्रह किया। इस दौरान लद्दाख सांसद मोहम्मद हनीफा जान, मुख्य सचिव पवन कोतवाल, भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें