फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तम्देह पर जप तप, दान और छबील लगाकर मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में रविवार को तम्देह का त्योहार पारंपरिक हर्षाेल्सास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों श्री रणबीरेश्वर मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर पक्का डंगा, आप शंभू मंदिर रूपनगर, पंजबख्तर महादेव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जप-तप, दान करके सुख समृद्धि की कामना की। जगह जगह छबीलें लगाकर लोगों की प्यास बुझाई गई। वहीं, लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शिव मंदिर लक्ष्मीपुरम चिन्नौर के पुजारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि तम्देह का त्योहार हिंदु समुदाय के लोग हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन दान का बहुत महत्व माना गया है। इस दिन लोग पानी और अन्य वस्तुओं का दान करते हैं। माना जाता है कि ये दान दस गुना अधिक पुण्य लाता है और हमारे पूर्वज खुश होते हैं। ये त्योहार गर्मी के मौसम के अंत और बरसात के मौसम की शुरूआत का भी प्रतीक है। संक्रांति के दिन सात्विक चीजों का सेवन किया जाता है। भगवान को भी इन पदार्थों का भोग लगाया जाता है, इस दिन सत्य नारायण, सूर्य देव, कुलदेवी, कुल-देवताओं, अपने ईष्ट देवताओं की पूजा का भी विधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें