फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में लौटी रौनक, मैडम सीएम ने दिए विधायकों के सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सदन में वीरवार को विधायकों का हंगामा हुआ और मैडम सीएम ने अपने अंदाज में जवाब देकर उनको शांत भी करवाया। विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मार्शल तक सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाते दिखे। यह सब हुमा कुरैशी के लीड रोल वाली वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान फिल्माया गए सीन में दिखा। 21 नवंबर, 2018 से जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग चल रही है। ऐसे में वेब सीरीज की शूटिंग से ही सही विधानसभा में रौनक लौटने से यहां कर्मचारी भी खुश दिखे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बेव सीरीज को विधानसभा सदन में फिल्माने को मंजूरी दी है। रविवार तक विधानसभा में तीन दिन तक शूटिंग चलेगी। बेव सीरीज को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शूट किया जा रहा है, लेकिन इसकी स्टोरी बिहार की राजनीति की है। हुमा कुरैशी बिहार की मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रही हैं। जॉली एलएलबी फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर बेव सीरीज के निर्माता हैं। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें