फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित महिला के परिजनों ने नायब तहसीलदार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। क्वारंटीन केंद्र में संक्रमित महिला को अस्पताल शिफ्ट करने को लेकर विवाद में परिजनों ने नायब तहसीलदार का सिर फोड़ दिया। हिंसा में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। नायब तहसीलदार के सिर पर कई टांके लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजयपुर में एक निजी स्कूल परिसर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में कुछ लोगाें को लाया गया था। इनमें से एक महिला संक्रमित पाई गई। रिपोर्ट आने पर जब प्रशासनिक टीम महिला को अस्पताल शिफ्ट करने लगी तो परिजन विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर विरोध जता रहे लोगों में से किसी ने नायब तहसीलदार पर लोहे के डस्टबिन से वार कर दिया। नायब तहसीलदार लहुलूहान हो गए। एक अन्य पुलिस कर्मी को भी चोट आ गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें