फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: बाबा बर्फानी के दरबार की सुरक्षा 50 हजार सुरक्षाकर्मियों के हवाले

Mon, 24 Jun 2019 03:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। सुरक्षाबलों ने गुफा की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। सेना, बीएसएफ और राज्य पुलिस की एडवांस पार्टियां गुफा तक पहुंच गई हैं। पुलिस के दो डीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। गुफा के इंचार्ज डीएसपी प्रबीत सिंह भी 26 तक गुफा में पहुंच जाएंगे। इसके अलावा भी बालटाल और पहलगाम रूट के दो प्रमुख बेस कैंपों सहित रास्ते में बने कैंपों पर सुरक्षाबलों की तैनाती हो गई है। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों की एडवांस पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। 28 जून तक पूरी तरह से यात्रा के दोनों रूट सुरक्षाबलों के घेरे में होंगे। पवित्र गुफा के पास करीब 200 सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। 

इसके अलावा पहलगाम, बालटाल, चंदनबाड़ी, दोमेल, पोषपथरी, शेषनाग, महागणेश टाप, नीलग्रंथ, पंचतरणी आदि पर भी प्रत्येक स्थान पर 40 से 50 सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। 28 जून तक लखनपुर से पवित्र गुफा तक 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो जाएगी। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल के दोनों रूट पर आर्म्ड पुलिस के 40 कैंप कमांडर तैनात किए गए हैं। यह सभी एसएसपी और एसपी रैंक के अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें