फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा हालों में 50 फीसदी इंटरटेनमेंट ड्यूटी की फिलहाल वापसी 

Sun, 03 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • बड़े पर्दे पर इंटरटेनमेंट ड्यूटी पर राहत
  • फिर पुराने दामों पर मिलेगी टिकट 
विज्ञापन
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल एनएन वोहरा के हस्तक्षेप के बाद सिनेप्लेक्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए मॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमा हालों पर पचास फीसदी इंटरटेनमेंट ड्यूटी को फिलहाल वापस ले लिया गया है। 
विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से निकाली गई नोटिफिकेशन में यह राहत 30-6-2016 तक रहेगी।  जेएंडके इंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट 1959 और एसआरओ 121-2002, तिथि 27-3-2002 के तहत गत पहली अप्रैल से रियासत के सिनेमाघरों पर यह ड्यूटी लगाई गई थी। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर कल्चर को बढ़ावा देने के लिए पिछले दस साल से इंटरटेनमेंट ड्यूटी से सिनेमा हाल प्रशासनों को राहत दी गई थी, लेकिन नए वित्त वर्ष के साथ सिनेमा हालों में पहली अप्रैल से इंटरटेनमेंट ड्यूटी दोबारा लागू करके कुल टिकट पर पचास फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। 
विज्ञापन


गत दिवस सिनेमाघर मालिकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सारी स्थिति से अवगत कराया था। उनका तर्क था कि अचानक टिकट में पचास फीसदी बढ़ोतरी करने से दर्शकों का सिनेप्लेक्स पर रुझान कम होगा। 

जिस पर राज्यपाल ने संबंधित विभाग को अगले तीन माह तक राहत देने के निर्देश दिए। केसी सिनेप्लेक्स के मैनेजर शशिपाल सिंह जंबाल के अनुसार शनिवार को नोटिसफिकेशन मिलने के बाद सुबह और दोपहर के दो शो के बाद शाम तीन बजे के शो से पुरानी कीमत पर ही टिकट दी गई। इंटरटेनमेंट ड्यूटी पर राहत से दर्शकों की भीड़ पर असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें