फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का पांचवा चरण: प्रदेश में 71.1 फीसदी, जम्मू में बंपर 88.9% और कश्मीर में 33.7% मतदान

Thu, 29 Nov 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का पांचवा चरण वीरवार को शांति के साथ संपन्न हो गया। प्रदेश में कुल 71.1 फीसदी वोटिंग हुई। जम्मू और रियासी में बंपर वोट पड़े। जम्मू में 88.9 प्रतिशत, जबकि रियासी में 89.1 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। रियासी में 89.1 राज्य में 309 सरपंच हलकों और 1534 पंच सीटों के मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इनके लिए 4763 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। 118 सरपंच और 1046 पंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वोटिंग सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुई।

विज्ञापन


चुनाव के लिए राज्य भर में 2512 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें जम्मू संभाग में 1743, जबकि जिसमें कश्मीर संभाग में 769 स्थापित किए गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जम्मू-कश्मीर शालीन काबरा के मुताबिक इस चरण में 848 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें कश्मीर संभाग में 755, जबकि जम्मू संभाग में 93 मतदान केंद्रों को इस श्रेणी में जगह मिली है। 

जम्मू संभाग में 85.2 प्रतिशत, कश्मीर में 33.7 फीसदी वोटिंग
पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में भी जम्मू संभाग में शानदार मतदान का सिलसिला कायम रहा। संभाग में कुल 85.2 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कश्मीर में पहले के मुकाबले कम वोटिंग हुई। इसके बावजूद 33.7 फीसदी वोटिंग यहां दर्ज की गई। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम जैसे इलाकों में भी मतदाता ने घरों से निकल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई। 
विज्ञापन


पुलवामा में एक फीसदी भी वोट नहीं 
पुलवामा में एक प्रतिशत भी वोट नहीं पड़ा। यहां सुबह 10 बजे तक महज 0.2 फीसदी मतदान हुआ था और दोपहर 12 बजे तक इसमें एक भी वोट का इजाफा नहीं हुआ। अलबत्ता, इसके बाद के दो घंटों में 0.3 फीसदी वोट पड़े। यहां कुल मतदान 0.5 प्रतिशत हुआ।

जम्मू संभाग में मतदान

जिला            मतदान प्रतिशत
डोडा                 83.3
रामबन               85.2
उधमपुर              82.0
रियासी               89.1
जम्मू                  88.9
राजोरी                82.8
पुंछ                   84.5
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में वोटिंग

जिला            मतदान प्रतिशत
कुपवाड़ा             42.5
बांदीपोरा             34.6
बारामुला             32.9
गांदरबल             20.3
बड़गाम               34.8
पुलवामा                0.5
अनंतनाग             10.1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें