फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवां आरोपी गिरफ्तार होने के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के लिपिक मदन लाल के साथ हुई धक्कामुक्की व मारपीट मामले के पांचवें आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कमेटी के कर्मचारियों की दोपहर को हड़ताल समाप्त हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यालय में पहुंचे एसएचओ सुमीत शर्मा ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ मुलाकात कर बताया कि चार आरोपियों को शुक्रवार दोपहर तक पकड़ लिया था। वहीं अब पांचवें नामजद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कर्मचारियो ने कहा कि पांच आरोपियों के साथ भी कई और लोग थे इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। एसएचओ ने आश्वासन दिया कि मारपीट करने वाले सभी लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने भी कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए और सफाई व्यवस्था को सुचारु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें