- सिटी चौक, शालामार बाजार, पुरानी मंडी, पटेल बाजार, तिलक रोड में ग्राहक कर रहे जमकर खरीदारी
- हर खंड में ग्राहकों के लिए कुछ नया लाने की कोशिश, करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्योहारी सीजन में बाजार ग्राहकों से चमक रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ का दंश झेल चुके मंदिरों के शहर में जीएसटी कटाैती का तोहफा मिलने के बाद रौनक लौटी है। दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों की आमद बढ़ने से छाई मंदी हटती दिख रही है। बाजार में ग्राहकों के लिए हर सेगमेंट में कुछ नया लाया गया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों पर करोड़ों रुपये का व्यापार होगा।
शहर के व्यस्त शालामार बाजार से लेकर सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, पटेल बाजार, मोती बाजार, परेड, पक्का डंगा, लिंक रोड, जैन बाजार, तालाब तिल्लो, जानीपुर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर आदि बाजारों में कपड़ों, फुटकर, कास्मेटिक की दुकानों पर रौनक बढ़ी है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार से आगे बढ़ने पर सिटी चौक की दुकानों के बाहर फुटकर दुकानदार जहां सेल लगाए हुए हैं वहीं महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ते दामों पर कपड़ों की बिक्री की जा रही है। सिटी चौक के आगे बढ़ने पर पुरानी मंडी के दोनों तरफ राम मंदिर चौक तक कास्मेटिक व कपड़ों की सर्वाधिक दुकानें हैं। चूड़ियों से लेकर महिलाओं के शृंगार के सामान से बाजार सजे हुए हैं। यहां पैर रखना भी मुश्किल हो रहा है। यही हाल आगे पटेल बाजार, राज तिलक रोड, शालामार रोड आदि बाजारों में है।
दुकानदारों ने कहा, नए माल पर
जीएसटी कटाैती का दिखेगा असर
पटेल बाजार, पुरानी मंडी व तिलक रोड में दुकानदारों का कहना है कि जीएसटी की कम दरों का नए माल पर असर दिखेगा। अभी पुराने दामों पर ही माल बिक रहा है। नई दरों से उम्मीद है कि ग्राहकों के साथ ही दुकानदारों को भी लाभ होगा।
-
रघुनाथ बाजार में पर्यटकों का इंतजार
ट्रेनों का संचालन बढ़ने से मिलेगी राहत
रघुनाथ बाजार में इस त्योहारी माह में रौनक लौटने की उम्मीद है। स्थानीय बाजार तो चमक गया है मगर ग्राहकों की अभी उतनी भीड़ नहीं है। इसका बड़ा कारण ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बहाल नहीं होना है। इससे बाजार में सीमित संख्या में पर्यटक और यात्री पहुंच रहे हैं।
-अवतार सिंह, दुकानदार रघुनाथ बाजार
कपड़ा बाजार सुधरने की उम्मीद लगाकर बैठे
दीपावली से पहले धनतेरस, करवाचौथ पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। कपड़ा बाजार में और सुधार आएगा। अक्तूबर से कपड़ा बाजार के और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
-राजीव गुप्ता, कपड़ा व्यवसायी
स्टाॅक में रखे माल के दामों को लेकर संशय
करवाचौथ के लिए कपड़ाें के साथ कास्मेटिक बाजार सज गया है। जीएसटी की दरों में कमी का बाजार पर असर दिखेगा। हालांकि अभी स्टाॅक में पड़े माल के दामों को लेकर संशय बना हुआ है।
-कुलदीप शर्मा, सिटी चाैक -
स्थानीय बाजार में रौनक से मिलेगा बेहतर स्टार्टअप
शहर में बीते दो से तीन माह में लगातार मंदी का दौर चला। अब बाजार को बेहतर गति मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों के लिए सभी जरूरी सामान बाजार में उपलब्ध करवाया जा रहा है।
-राजीव शर्मा, कपड़ा दुकानदार
बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की चमक
करवाचौथ और अन्य त्योहारों के लिए बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की चमक है। महिलाओं को यह खूब भा रही है। सोने की आसमान छूती कीमतों के बाद महिलाओं के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहली पसंद बन रही है। अक्तूबर से इस बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।
-अनिल सिंह, दुकानदार, पटेल बाजार
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद
अनिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : संवाद