फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड नृत्य के साथ गंडोला उत्सव का आगाज, हास्य कलाकारों ने किया लोटपोट

विज्ञापन
गंडोला में सफर करते पर्यटक। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रोप-वे के सेक्शन-2 बाहु-महामाया पर शुक्रवार को धूमधड़ाके के साथ तीन दिवसीय जम्मू गंडोला उत्सव की शुरुआत हुई। पर्यटन विभाग और जम्मू-कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से करवाए जा रहे उत्सव में संस्कृति अकादमी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इसके अलावा डोगरी कला, पारंपरिक व्यंजनों, चित्रकला सहित विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों पर भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव सरमद हफीज ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसमें पारंपरिक हुड नृत्य पर कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। उत्सव में बागवानी, हथकरघा, हस्तशिल्प, जेकेटीडीसी आदि विभागों के स्टॉल लगाए हैं। सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में लंबा रास्ता तय करेंगे।
---------
उत्सव के साथ रोप-वे की
सवारी का भी लें मजा
यह उत्सव नए साल पर विशेष रूप से वैष्णो देवी, बावे वाली माता और शिवखोड़ी के तीर्थ यात्रियों को आकर्षित करेगा। इस दौरान लोगों को रोप-वे की सवारी करने का मौका मिलेगा। पर्यटन निदेशक राजकुमार कटोच ने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कोविड महामारी के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निदेशालय की ओर से कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसी बीच नए साल पर बड़ी संख्या में बावे वाली माता के मंदिर में आने वाले भक्त उत्सव का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें