बिश्नाह। गांव कठो चोरली में वीरवार रात चोरों ने जनक राज किराना स्टोर में सेंध लगा दी। चोर दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान और गल्ले में पड़े 5000 रुपये नकद और सोने की चेन ले उड़े। दुकान मालिक को घटना का पता शुक्रवार सुबह चला, जब उन्होंने दुकान खोली। उन्होंने चोरी की शिकायत बिश्नाह पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।