फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में जमकर चली 'तलवारें', एमएएम जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिम्नेजियम हाल विवि जम्मू में मंगलवार को अंतर कालेज फेंसिंग स्पर्धा का आगाज किया गया। अंतर कालेज मीट में पहली बार शामिल किए गए तलवारबाजी के इस खेल में युवाओं ने जोश दिखाया। ईपी, साइबर वर्ग में युवकों के साथ युवतियों ने दम दिखाया।

शारीरिक शिक्षा विभाग विवि की ओर से करवाए गए ईपी टीम वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कालेज रियासी ने एमएएम कालेज को कांटे की टक्कर में 15-11 से टक्कर देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


विजेता टीम की ओर से शिवम गुप्ता ने अंकुर शर्मा को 5-3, अभिनव पंडोत्रा ने पंकज को 5-4 और नरेश कुमार ने शुभम को 5-4 से शिकस्त दी। टीम के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की।

इस वर्ग में एमएएम कालेज को रजत, जीजीएम साइंस कालेज और गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर को कांस्य पदक हासिल हुआ। ईपी महिला वर्ग के एकल मुकाबलों में पीजी विभाग विवि की मोनिका ने माइट कालेज की रुपाली शर्मा को कांटे की टक्कर में 10-9 से शिकस्त देकर सोने पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पीजी विभाग की मोनिका ने चूमा सोना

इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। आखिर में पीजी के खिलाड़ी एक अंक से बाजी मारने में कामयाब रहे। इस वर्ग में माइट जम्मू की रुपाली शर्मा को रजत, गवर्नमेंट डिग्री कालेज परेड की आकांक्षा सब्रवाल और इसी कालेज की पूजा देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

साइबर टीम (पुरुष) में गवर्नमेंट एमएएम कालेज ने जीजीएम साइंस कालेज को एकतरफा मुकाबले में 15-4 से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता टीम की ओर से जावेद अहमद ने अमन कुमार शर्मा को 5-2, तारिक अहमद ने मोहित शर्मा को 5-0 और जावेद अहमद ने सुशांत कुमार को 5-2 से शिकस्त दी।

इस वर्ग में जीजीएम साइंस कालेज ने रजत और माइट कालेज के  खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया। अंतर कालेज हैंडबाल में पुरुष वर्ग में नौ और महिला वर्ग में आठ टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें