फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जूनियर और कैडेट कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

विज्ञापन
जूनियर और कैडेट कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उत्कृष्ट तलवारबाज श्रेया गुप्ता, हर्षित कोहली, छवि शर्मा और सूफियान वहीद सोहिल न्यूजीलैंड में होने वाली जूनियर और कैडेट कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिता 12 से 17 जुलाई तक होगी। जम्मू-कश्मीर फेंसिंग के इतिहास में पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर के चार फेंसिंग खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित कैडेट और जूनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। तीन तलवारबाज श्रेया गुप्ता, हर्षित कोहली और सूफियान वहीद सोहिल पहले से ही जम्मू और कश्मीर से खेलो इंडिया के लिए चुना गए हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज रशीद अहमद चौधरी ने तलवारबाजों को इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें