जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बारिश के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट सुरक्षाबलों ने तैयार कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार करीब सौ किमीमीटर आईबी पर 86 जगहों पर तारबंदी मूसलाधार बारिश में बह गई है।
दो दर्जन बंकरों में पानी घुसने के कारण दोबारा मरम्मत करने की जरूरत है। हाई मास्क लाइटें भी खराब हो गई हैं। इस रिपोर्ट को केंद्रीय टीम के समक्ष पेश किया जाएगा, जो इसी महीने के अंतिम माह में नुकसान का जायजा लेने आएगी।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पिछले दो माह से मूसलाधार बारिश के कारण आईबी काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पर तारबंदी भी बह गई। नदी-नालों के ऊपर लगी तारबंदी पानी के तेज बहाव के कारण बह गई।
हालांकि सीमा पर तैनात बीएसएफ ने बारिश के कारण बही हुई तारबंदी का मरम्मत कार्य अपने स्तर पर शुरू कर दिया है। इस बार सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की संभावनाएं बढ़ने के कारण सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के लिए केंद्र की सरकार काफी गंभीर है।