सांबा। घगवाल में हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षिका फेल होने का डर दिखा रही हैं। नौनाथ पंचायत के सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने स्कूल जाकर शिक्षकों से बात की लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। छात्राओं का आरोप है कि कोरोना के कारण बंद रहे स्कूल दो माह पहले ही खुले हैं। अब उनहें फेल करने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया कि स्कूल में कोरोना के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
स्कूल के प्राचार्य प्रेम वर्मा ने बताया कि शिक्षिका ने छात्रों का टेस्ट लिया था। इसमें कुछ लोगों के नंबर कम थे। इससे वह परेशान हो गए। उन्हें समझाया गया है। बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। संवाद