सीमा पार से छह से सात आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के बाद पूरे अखनूर सेक्टर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। छंब सेक्टर से घुसपैठ होने की आशंका है।
सेना और पुलिस ने आईबी समेत पूरे इलाके को घेर लिया है। शनिवार देर शाम जम्मू से एसओजी की टीम भी अखनूर पहुंच गई। हालांकि, एसएसपी उत्तम चंद और सैन्य प्रवक्ता ने घुसपैठ से इनकार किया है।
बताया जा रहा है कि कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों से घुसपैठ होने के इनपुट मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा दो जगह संदिग्धों के देखे जाने के बाद ये इनपुट और पुख्ता हो गए। देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।