फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान के फातिहा ख्वानी में शामिल हुए लश्कर और हिज्ब आतंकी

Sun, 31 Jul 2016 11:25 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बुरहान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हुर्रियत के आह्वान पर बुरहान समेत मारे गए आतंकियों की फातिहा ख्वानी के लिए दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद गांव में सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन


बताते हैं कि इसमें लश्कर तथा हिजबुल के आतंकी भी शामिल हुए। प्रशासन ने पुलवामा शहर को सील कर दिया था, लेकिन लोग लिंक रास्तों से पहुंच गए।

काकापोरा, नेवा, त्राल, अवंतिपोरा, राजपोरा, रमहू तथा कई अन्य इलाकों से लोग करीमाबाद पहुंचे थे। जिस जगह आतंकियों को दफनाया गया था उसे सजाया गया था। रास्ते भर जगह-जगह बैनर लगाए गए थे।
विज्ञापन

 
फातिहा ख्वानी में शामिल होने वालों के लिए खाना, पानी तथा अन्य खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए थे। बताया जाता है कि फतेह ख्वानी में लश्कर चीफ अबु दुजाना भी श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। हुर्रियत के सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक तथा यासीन मलिक ने लोगों से फातिहा ख्वानी में शामिल होने की अपील की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें