फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवादों में फारूक अब्दुल्ला, कश्मीर के पत्थरबाजों का किया समर्थन

Fri, 14 Apr 2017 09:46 AM IST
amarujala.com, Presented By : आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने फिर पत्थरबाजों का समर्थन किया है। सवाल उठाया कि क्या राष्ट्र इनके तथा इनके भविष्य के बारे में सोचता है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे फारूक से पूछा गया कि क्या वह पत्थरबाजों का समर्थन कर राष्ट्र की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र की संवेदनाएं क्या हैं? राष्ट्र की संवेदनाओं से आपका क्या आशय है?

आपको यह भी देखना होगा कि इन बच्चों के कुछ ग्रीवांस हैं। आप केवल राष्ट्र के विषय में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्र कभी पत्थरबाजों तथा उनके भविष्य के बारे में सोचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : pti
उन्होंने कहा कि सभी पत्थरबाज एक तरह के नहीं होते हैं, जो सीआरपीएफ जवानों को पीटते हैं। कई पत्थरबाज ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें सरकार पैसे देती हो। वह इस वजह से पत्थर बरसाते हैं ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें और वोट न करें। इसकी जांच करने की जरूरत है। सबको एक ही ब्रश से पेंट न करें। 

सीआरपीएफ जवानों को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह नहीं होना चाहिए था। वे सीआरपीएफ जवानों का शुक्रगुजार हैं जिन्होंने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं की। वह शांति बनाए रखे जो अच्छी बात है।

एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे फारूक पत्रकारों के सवालों की झड़ी से अपना आपा खो बैठे। पत्रकारों का सवाल का जवाब दिए बगैर ही वे चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें