जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। आजादी की मांग करने वालों को कड़ी सीख देते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत कभी पाकिस्तान का नहीं होगा। कहा देश के खिलाफ नारा लगाने वाले सिरफिरे लोग हैं, जिन्हें अक्ल आ जाएगी।
फारूख ने पाकिस्तान जाने का नारा लगाने वालों पर करारा प्रहार करते हुए पूछा कोई कहता है आजादी, कोई कहता है हमें पाकिस्तान जाना है। आखिर कौन से पाकिस्तान जाओगे? यह देश कभी पाक का नहीं होगा। अब्दुल्ला ने कहा कि जामा मस्जिद के स्टेज पर मैंने कहा था, हम पाक नहीं जा सकते। ये सिरफिरे हैं, उनको अक्ल आ जाएगी। एनसी नेता पहले भी पाकिस्तान की कायराना हरकत के लिए उसे आड़े हाथ लेते रहे हैं।