फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नुकीले पत्थर से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक के चेहरे पर हमले के काफी निशान साफ दिख रहे हैं। प्रेस क्लब के पीछे तवी किनारे झाड़ियों में शव का पता वीरवार को तब चला, जब कुछ बच्चे कबाड़ चुनने के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मृतक के चेहरे के बिल्कुल सामने माथे पर किसी पत्थर से गंभीर हमला किया गया है। शव की स्थिति देखकर यही लग रहा था कि किसी ने नुकीले पत्थर से सिर पर हमला किया। दो-तीन बार पत्थर मारा गया। संभव है कि लाठी का इस्तेमाल भी किया हो। लेकिन चेहरे की हालत देखकर साफ लग रहा है कि बार-बार पत्थर मारा गया।

खून के नमूने उठाए, चेहरे से फिंगर प्रिंट भी उठाए
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन को नोट किया। एफएसएल की मदद से खून के नमूने उठाए गए। मृतक के चेहरे से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। साथ ही उसके मौके पर पड़े खून के धब्बों के सैंपल भी लिए गए। मृतक के सिर के बाल सहित कुछ अन्य नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


मौत के पीछे नशा कारोबार का शक
सूत्रों की मानें तो तवी किनारे नशे का कारोबार होता है। कुछ लोग यहां आकर नशे का सामान बेचते हैं। साथ ही छुपकर इसका सेवन भी करते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक इसी का शिकार हुआ हो सकता है। पुलिस का भी मानना है कि कुछ नशा बेचने वाले सक्रिय हैं। यह हत्या की वजह हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें