जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि 'यह खुशी की बात है कि जब पीएम मोदी ने ट्रम्प से बात की तो उन्होंने उनसे कहा था कि कश्मीर मुद्दा जटिल है और अगर कुछ मदद मिल सकती है तो यह अच्छा होगा।'
उधर कश्मीर पर मध्यस्थता वाला बयान देने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद ही घिरते जा रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमैन ने ट्रंप के बयान की निंदा करते हुए इसे अपरिपक्व और भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी ट्रंप से मध्यस्थता को लेकर आग्रह नहीं किया है।