फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक कब्र में नहीं जाऊंगा तब तक 35ए को लेकर लड़ता रहूंगा: फारूक अब्दुल्ला

Sun, 12 Aug 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने जस्टिस गीता मित्तल की चीफ जस्टिस के तौर पर हुई नियुक्ति को लेकर मुबारख दी। उन्होंने 35ए को लेकर दिए बयान में कहा कि मरते दम तक इसके लिए लडूंगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ हुई छेड़छाड़ के बाद हालात काफी बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन


राज भवन में शपत ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फारूक ने कहा कि मैं अपनी ओर से जम्मू-कश्मीर की पहली महिला चीफ जस्टिस गीता मित्तल को बधाई देता हूं और उम्मीद हैं कि उनका कार्यकाल अच्छा रहे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून की हर कोई पोस्ट सेंसिटिव होती है और हम उम्मीद करेंगे कि यह लोगों को इन्साफ देंगी।

इस बीच 35ए को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पहले तो फारूक ने कहा कि 35ए को मारिये गोली, 35ए तो चलता जाएगा। लेकिन जब बाद में पत्रकारों ने उनसे पुछा कि उन्होंने यह किस संदर्भ में कहा तो उन्होंने कहा कि 35ए को वह छेड़ नहीं सकते। पहले भी दो बार संवैधानिक खंडपीठ ने इसको लेकर बयान दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं समझ आती कि यह बार-बार क्यों मसले को कुरेदते हैं, जितना यह कुरेदेंगे उतना खून बहेगा। डॉ फारूक ने कहा कि मुझे लगता है वक्त आ गया है कुरेदना छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनको सिर्फ कश्मीर याद रहता है। हिमाचल, अरुणाचल और नागालैंड के साथ कभी भी छेड़छाड़ नहीं की जाती खाली कश्मीर याद रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मैं कब्र में नहीं जाऊंगा तब तक मैं लड़ता रहूंगा। अगर इसके साथ छेड़छाड़ हुई तो वो हाल आप भी देखेंगे, दिल्ली भी देखेगी और फिर उनको संभालना मुश्किल हो जाएगा।

गौरतलब है कि हकूमत बनने की प्रक्रिया को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे हकूमत के बारे में कुछ मालूम नहीं, जो चाहे वो बना सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी चाहे इलेक्शन हो हम तैयार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें