फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला के बोल: अनुच्छेद-370 हटाकर बेईमानी की, आतंकवाद बढ़ गया, अब खामियाजा भुगतना होगा

Mon, 25 Oct 2021 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा जिन नीतियों को लेकर चल रही है, उससे आतंकवाद खत्म होने वाला नहीं है।  
विज्ञापन
Farooq Abdullah - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और (नेकां)नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद खत्म होने के दावे किए जा रहे थे। अब तो आतंकवाद बढ़ गया है। निकट भविष्य में यह खत्म होता भी नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ अनुच्छेद-370 हटाकर जो बेईमानी की है, उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों, हिंदुओं, सिखों और बौद्धों के साथ इंसाफ होने तक यहां कुछ भी सही नहीं होने वाला।

विज्ञापन


पुंछ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे डॉ. फारूक मंडी तहसील मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर में हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आतंकवाद समाप्त हो गया। कहा कि हिंदुओं को मुसलमानों से अलग किया जा रहा है। सिखों को हिंदुओं से अलग किया जा रहा है। यह केवल चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह: जवानों से कहा- आपका और आपके परिवार का ध्यान रखना सरकार का दायित्व    
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां अध्यक्ष सोमवार दोपहर को पुंछ से मंडी तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ हाल ही में नियुक्त किए गए पार्टी के जम्मू प्रांत के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, हवेली के पूर्व विधायक एजाज अहमद जान, पार्टी के जिला प्रधान बाग हुसैन राठौर भी मौजूद थे। मंडी में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फारूक अब्दुल्ला का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें